फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव ने 200 मीटर दौड़ में बड़ौत में दम दिखा जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुभव ने 200 मीटर दौड़ मेें जीता गोल्ड
विज्ञापन

शामली।बड़ौत में हुई दौड़ प्रतियोगिता में शामली के अनुभव ने सबको पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। अब छात्र नेपाल में होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। शामली पहुंचने पर विजेता छात्र का स्वागत कर बधाई दी गई।
विज्ञापन

27 से 29 जून तक बागपत जनपद के बड़ौत में मिशन ओलंपिक गेम्स एसोसिएशन द्वारा तृतीय ओपन नेशनल गेम्स 2018 का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के विभिन्न जनपदों के धावकों ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। शामली जनपद के गांव लिलौन के अनुभव ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सबसे कम समय में सबकों को पीछे छोड़कर दौड़ के विजेता बने। विजेता छात्र को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विजेता छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र अनुभव शहर के लांसर्स स्कूल में पढ़ता है। छात्र ने बताया कि उसका चयन नेपाल में होने वाली इंटरनेशनल दौड़ प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ग्रामीणों ने विजेता को नेपाल में भी अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें