फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब... पुलिस की शह पर सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी बना रहे फैसले का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में भी कैराना पुलिस गंभीर नहीं है। आरोपी फैसले का दबाव बना रहे है, लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही। मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी ईशा और साजिद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 अप्रैल को एक किशोरी भट्ठे से घर आ रही थी। उसी दौरान गांव गोगवान निवासी आरिफ, फिरोज, सद्दाम, रईस ने किशोरी का कार में अपहरण कर लिया था और खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। वह दोनों इस मामले में गवाह हैं। आरोप है कि एक महीना होने को है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं की। उधर आरोपी फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में कैराना कोतवाली पुलिस को कई बार शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने भी फैसला करने की नसीहत दे दी। उन्होंने मांग की कि किसी अन्य थाने से इस मामले की जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें