थानाभवन में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती
थानाभवन। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शनिवार को कस्बा थानाभवन में गुरु रविदास मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में भारत माता, संत शिरोमणि गुरु रविदास, चंद्रशेखर आजाद, एकलव्य, पूना पेक्ट, रोहित वैमुला सहित विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। बाबा साहब के चित्र वाली टीशर्ट पहनकर बड़ी संख्या में युवक- युवतियां शामिल हुईं। मोहल्ला रेती से से प्रारंभ होकर कानूनगोयान, मोहल्ला जोगियान, शाहविलायत, टंकी चौक, मोहल्ला नबीपुरा, मेला ग्राउंड, घासमंडी चौक, मैन बाजार होते हुए वापस रविदास मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाबा साहब को अपना आदर्श मानते हैं। इस मौके पर प्रवीण कुमार, दीपांशु, प्रमोद, समंदर, राजेश कुमार, अनिल डीलर, रजत, संजय कुमार ,आशुतोष कुमार ,ब्रजेश बाल्मीकि, वेदपाल गहलोत ,अमित कुमार ,राजू कुमार ,नरेंद्र सैनी ,पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज ,संदीप जिंदल ,नीरज गोयल ,महेश गोयल,भारत भूषण, शालू राणा ,बिन्नी राणा ,रविंद्र गौतम ,पवन गौतम ,प्रेमचंद ,विनोद बजाज ,आशीष गोयल, विशाल गोयल ,रविंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ मिलकर बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया। कस्बा के लाला लाजपतराय इंटर कालेज में भी बाबा साहब के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उधर, कस्बा थानाभवन में शोभायात्रा के दौरान पुलिस भी सतर्क रही। खुफिया विभाग की टीम भी नजर रखे रही। पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई।
बाबा साहेब के नाम से बनेगी सड़क
थानाभवन। कार्यक्रम के दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोहल्ला रेती में निर्माणाधीन सड़क का नाम बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा जाए। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया।
मृगांका सिंह ने किया बरातघर का शिलान्यास
शामली। झिंझाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सुंदर झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल और भाजपा नेता मृगांका सिंह ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने में भाजपा लगी हुई है। इसी उद्देश्य से समाज के वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के कार्य किए जा रहे हैं तथा योजनाएं लागू की जा रही हैं। वहीं, मृगांका सिंह ने सहारनपुर के गांव खड़लाना में पहुंचकर बरातघर का शिलान्यास किया। इसके बाद मृगांका सिंह ने मोहल्ला काजीवाड़ा में आंबेडकर चौपाल पर आयोजित सहभोज में हिस्सा लिया। इस दौरान अनुज चौहान, नक्षत्र सिंह, राजदीप चौहान, सुदेश शर्मा, बंटी तोमर, अशोक कुमार, मांगेराम, महेंद्र सिंह, सत्यदेव चौधरी, पद्म सिंह, शीशपाल प्रधान आदि साथ रहे।