शामली। बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के 127 वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा और हिंदू युवा वाहिनी की ओर से शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ अजंता चौक स्थित आंबेडकर प्रतिमा से किया गया। जिला संयोजक पुनीत द्विवेदी, जिला सह संयोजक नीरज गौतम, भाजपा नगराध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर रामजीलाल कश्यप, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र धीरयान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पूरणचंद जाटव, घनश्याम पारचा, सोमदत्त गहलोत, डाक्टर अनुराग शर्मा ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली की शुरुआत की। नगर के फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, नया बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, अग्रसैन पार्क, हनुमान रोड, बुढाना रोड से बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र जाटव, बबलू जाटव, सुशील चावला और नितिन द्वारा रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमोद नामदेव, तेजश्वी पंवार, रवि कश्यप, अंकित गुप्ता, अमित विश्वकर्मा अमित गर्ग रजनीश नामदेव रविंद्र कालखंडे, बिट्टू और अनुज संगल आदि शामिल रहे।
उधर, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार और जिला संयोजक रविंद्र कालखंडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अजंता चौक से बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस दौरान वरुण वशिष्ठ, विक्की कुमार, डाक्टर नीरज शास्त्री, मुकेश, भोपाल, दीपेंद्र खैवाल, सतपाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।