फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर काट दी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत करने पर काट दी मोहल्ले की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

चौसाना(शामली)। क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर के एक मोहल्ले में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को टिवट्र से शिकायत दर्ज कराई और बिजलीकर्मियों पर हठधर्मिता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में प्रदेश सरकार द्वारा लाइन खींचने का कार्य कराया जा रहा है, जो लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। गांव निवासी पिंकी पत्नी पप्पू ने बताया कि सर्वे के दौरान विद्युत लाइन को मोहल्ले तक लाने के लिए सड़क के दूसरी ओर किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने दूसरे पक्ष से साठगांठ करके पिंकी के घर के बाहर खंभा लगा दिया। आरोप है कि खंभा लगने से उसके घर आने जाने में दिक्कत होती है। पिंकी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की, जिसके बाद भी खंभा नहीं हटाया गया। वहीं, अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार के बकाया पेमेंट पर रोक लगाने का नोटिस जारी कर दिया था। आरोप है कि इससे खफा होकर ठेकेदार ने बिजलीकर्मियों का सहयोग लेकर पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। इस पर ग्रामीणों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को ट्विटर के जरिये शिकायत की। ऊर्जा मंत्री के कार्यालय से शिकायतकर्ता के नंबर पर संपर्क किया गया और मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें