दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
झिंझाना (शामली)। कस्बा झिंझाना में डीसेंट पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़, स्लो साइक्िलिंग, पासिंग बाल आन म्यूजिक, जलेबी दौड़, इंटर हाउस पुलिंग आदि प्रतियोगिता कराई गई, जिनमें नेहरू, सुभाष और गांधी हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले रजिया, दानिश, काजल, आकाश आशुतोष, रजत शर्मा, दीपशिखा, आरती शर्मा, आर्यन संगल, अंशिका, हिमांशु, गौरव और अमनदीप को स्कूल प्रबंधक आरपी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में रोजूदीन, आदित्य चौधरी, दिनेश शर्मा, आशीष कुमार, सत्यबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, अनुज शर्मा, कृष्णपाल आदि का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या संतोष तोमर ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।