चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली। मोहल्ला काकानगर निवासी पुष्पेंद्र शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका गाड़ियों का वर्कशाप है। 15 फरवरी की रात चोरों ने पीछे से वर्कशाप में घुसकर ताले तोड़कर वहां से तीन बैटरी, एक इन्वर्टर, एक मोनीटर आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सट्टा पर्ची के साथ एक युवक पकड़ा
शामली। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला सरजीत कॉलोनी निवासी कृष्णपाल को सट्टा पर्ची और 120 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में भैंसों की मौत
शामली। थानाभवन के गांव मुल्लापुर में बृहस्पतिवार की दोपहर मदन व पप्पू की भैंसों की अचानक मौत हो गई। भैंस की खोर पर मृत अवस्था में भैंस पड़ मिलने से मदन व पप्पू के घर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों भीड़ उनके घरों के बाहर लग गई। ग्रामीण किसी अज्ञात बीमारी की आशंका जता रहे है।