फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि से हटवाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने गांव इस्सोपुर टील में पहुंचकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने शांत करा दिया। वहीं, ग्रामीणों ने तालाब की 10 बीघा भूमि से भी अवैध कब्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एडीएम शिव बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, कानूनगो सोहनपाल, लेखपाल रोहित मलिक, अनुराग, ब्रजपाल, विजय श्यामलाल पुलिस बल के साथ गांव इस्सोपुर टील पहुंचे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने बिटौडे़ रख दिए और उपले पथाई कर रहे थे। उन्हें वहां से हटवा दिया गया। इसके अलावा खाद के गड्ढों पर से भी अवैध कब्जा हटवाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अवैध कब्जे हटाने का विरोध करने लगे, लेकिन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए विरोध करने वालों को वहां से हटा दिया। उधर, ग्रामीणों ने राजस्व टीम को बताया कि गांव में तालाब की करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है, उसे भी हटवाया जाए। राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जों को चिह्नित किया, जिसके बाद नायब तहसीलदार ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कांधला थाने पर तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें