फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह बने एक्स सर्विसमैन समिति के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सतेंद्र सिंह बने एक्स सर्विस मैन समिति के नए अध्यक्ष
विज्ञापन

शामली। एक्स सर्विस मैन वेलफेयर समिति के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के साथ साथ ही पेंशन संबंधी परेशानी को लेकर भी वार्ता की गई।
विज्ञापन

रविवार को शहर के आरके इंटर कॉलेज में पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। समिति के वर्तमान अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने अपने त्यागपत्र की घोषणा की और सतेंद्र सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया। महासचिव रवींद्र मलिक ने पूर्व सैनिकों को कुछ जानकारी दी। वहीं पेंशन संबंधी परेशानियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने सभी से अपनी अपनी समस्याओं को दूर कराने के लिए संगठन को मजबूत करने की अपील की। संचालन रवींद्र सिंह ने किया। इस दौरान रामपाल सिंह, विजेंद्र मलिक, विनोद पंवार, वीरसैन, राजेंद्र सिंह, सलेकचंद, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें