फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल में दोनों वर्ग में लांक के बच्चों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। जिसके चलते शामली ब्लाक के स्कूलों में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। शुुुुभारंभ बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर किया।
बुधवार को शामली ब्लाक की दो दिवसीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ बीआरसी कार्यालय बनत पर हुआ। पहले दिन दौड़, बैडमिंटन, लंबी कूद, अंताक्षरी, समूह गान, लोकगीत, रिले दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्राथमिक स्तर में 50 मीटर दौड़ में अर्जुन लांक और बालिका वर्ग में महविश लिलौन ने बाजी मारी। वहीं, सौ मीटर मेें आश मोहम्मद बलवा व अंशु कुड़ाना, 200 मीटर में अरुण भनेड़ा जट व सना बुटराडी, 400 मीटर में अरुण भनेड़ा जट व सिमरन बुटराडी विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंताक्षरी में प्राथमिक स्कूल नंबर-1 लांक, लंबी कूद में अर्जुन लांक व नजराना भाजू, समूूहगान और लोकगीत में प्राथमिक स्कूल नंबर-1 लांक विजेता रहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर में सौ मीटर दौड़ मेें आशीष करौदा व मनीषा बलवा, 200 मीटर में आशीष करौदा व मनीषा लिलौन, 400 मीटर में अंकित भाजू व मनीषा भाजू, 600 मीटर में शुुुभम कुड़ाना व अनु बलवा विजेता रही। 400 मीटर रिले दौड़ में करौदा हाथी प्रथम व बालिका में बलवा, बैडमिंटन डबल में बालक व बालिका वर्ग में लांक गांव के बच्चें विजेता रहे। बैडमिंटन सिंगल में बालिका वर्ग में लांक और बालक वर्ग में बलवा विजेता रहा। प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को होगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण, भाजपा मंडल कोर्डिनेटर सुधीर कुमार, लोकेंद्र, योगेश, खलील अहमद, सुधीर कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें