फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता स्कूल चलाने वालों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रशासन ने जिले में बगैर मान्यता के स्कूल संचालित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने अमान्य स्कूलों की सूची तलब करके बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि यदि नोटिस देने और बंद कराने के बावजूद बगैर मान्यता वाले स्कूल चल रहे हैं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बगैर मान्यता के संचालित होने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने अमान्य स्कूलों की सूची जिलाधिकारी को दिखाते हुए बताया कि इन स्कूलों को पूर्व में कई बार नोटिस दिए गए। समय समय पर निरीक्षण कर बगैर मान्यता वाले स्कूलों को बंद भी कराया गया और तालाबंदी करा दी गई। इसके बाद भी स्कूलों को फिर से संचालित कर दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बार बार मनमानी कर बगैर मान्यता के स्कूल संचालित करता है, तो उसके खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जाए। एफआईआर भी दर्ज कराएं।

सबसे ज्यादा ऊन ब्लाक में हैं ऐसे स्कूल
जनपद में बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों की संख्या सर्वाधिक 51 ऊन ब्लाक में है। इसके बाद थानाभवन ब्लाक क्षेत्र में 37, शामली ब्लाक क्षेत्र में 10, कांधला ब्लाक में 14 और कैराना ब्लाक क्षेत्र में 20 स्कूल बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इनमें कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां मान्यता से ज्यादा कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें