फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए बने 10 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित
विज्ञापन

शामली।
जिले में वर्ष 2018 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए दस परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है, जिसमें पांचों ब्लाक में दो दो केंद्र बनाए गए है। परीक्षा एक पाली में 10 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि जनपद में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन निकले हुए थे, जिसके चलते नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस कार्यालय में पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की मांग की थी। प्रत्येक विकास खंड में दो- दो कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि भेजी गई निर्धारित सूचना के आधार पर समिति ने जनपद में दस केंद्रों का निर्धारण किया है, जिसमें सभी कॉलेजों में सीटों की स्थिति, कॉलेज और प्रधानाचार्य का नाम और फोन नंबर की सूची तैयार कर भेज दी गई है। वहीं, नवोदय विद्यालय शामली के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने बताया कि जनपद में 40 सीटों के सापेक्ष बीएसए ने पांच हजार आवेदन भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। एक बार तारीख बढ़ाने के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। पूरे जनपद से ऑनलाइन और ऑफलाइन की संख्या मिलाकर लगभग चार हजार है, जिसमें 2491 आवेदन पत्र ऑफलाइन आए और 1500 के लगभग ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा 10 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होनी है। परीक्षा एक पारी में दोपहर 11.30 से 1.30 तक जनपद के पांचों ब्लाकों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीआईओएस कार्यालय से निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची लखनऊ कार्यालय को भेज दी गई है, जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या घट बढ़ सकती है।
विज्ञापन

जनपद में बनाए गए प्रवेश परीक्षा केंद्रों की सूची
कॉलेज का नाम ब्लाक अधिकतम सीटों की संख्या
1-सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली शामली 500
2-सरस्वती इंटर कॉलेज शामली शामली 500
3-डीएवी इंटर कॉलेज ऊन ऊन 500
4-जय सीताराम कॉलेज झिंझाना ऊन 500
5-सरस्वती इंटर कॉलेज कैराना कैैैराना 500
6-आर्य इंटर कॉलेज कैराना कैराना 500
7-सरस्वती पब्लिक स्कूल थानाभवन थानाभवन 500
8-एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल थानाभवन थानाभवन 500
9-प्रगति उच्च माध्यमिक विद्यालय कांधला कांधला 500
10-हिंदू इंटर कॉलेज कांधला कांधला 500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें