फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छोटे वाहनों को जाम से बचने के लिए मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद अब मेरठ-करनाल मार्ग से लेकर रेलपार रजवाहे की पटरी के चौड़ीकरण और सलेक विहार बाईपास के निर्माण में तेजी आएगी। यदि मौसम ठीक रहा तो इस माह में दोनों विकास कार्य पूरे हो जाएंगे।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व 26 अक्तूबर को गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने नगर पालिका परिषद में शहर की चार सड़कों का शिलान्यास किया गया था। जिनमें मेरठ-करनाल मार्ग से लेकर दिल्ली- यमुनोत्री को जोड़ने वाले रेलपार रजवाहे की पटरी का चौड़ीकरण, दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग से पानीपत-खटीमा मार्ग को जोड़ने वाला सलेक विहार बाईपास, कलक्ट्रेट सड़क, मिल रोड शामिल थी। शहर की मिल रोड और कलक्ट्रेट वाली सड़क का निर्माण पूरा हो चुका हैं। सलेक विहार और रेलपार रजवाहे की पटरी का कार्य तेजी से चल रहा है। मेरठ-करनाल मार्ग से किसान धर्मशाला से आगे रेलपार रजवाहे की पटरी का 3.75 मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर 1200 मीटर तक निर्माण कराया किया जाएगा, तारकोल का कार्य पूूूरा होना शेष हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री और पानीपत-खटीमा मार्ग को जोड़ने वाले सलेक विहार बाईपास 400 मीटर बनाया जाएगा। जिसमें 200 मीटर सीसी और 200 मीटर तारकोल वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यदि मौसम ठीक रहा तो दिसंबर माह पूरा होने से पूर्व दोनों सड़क बनकर तैयार हो जाएंगी। रेलपार रजवाहे की पटरी के चौड़ीकरण और सलेक विहार बाईपास पर पत्थर कुटाई का कार्य पूरा हो चुका है। तारकोल और सीसी रोड कार्य पूरा रहना शेष है।

भारी वाहनों को रोकने के लिए लगेंगे ओवरहाईट बैरियर
शामली। रेलपार रजवाहे के ठेकेदार रजत चौधरी ने बताया कि भारी वाहनों को रोकने के लिए रेलपार रजवाहे की पटरी पर चार ओवर हाईट बैरियर लगाए जाएंगे। जिनमें एक बैरियर मेरठ-करनाल मार्ग को जोड़ने वाले रजवाहे पर, दूसरा बैरियर दिल्ली-यमुनौत्री, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग, दो हाईट बैरियर कुड़ाना मार्ग से जिला पंचायत कार्यालय, रेलपार और रजवाहे को जोड़ने वाले मार्ग पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


हादसा रोकने को बनाई जा रही सड़क पटरी
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पुल के पास पीर के सामने सड़क दुुघर्टना रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क के किनारे मिट्टी डालकर पटरी चौड़ी करेगा। रविवार को मिट्टी डालकर सड़क की पटरी को चौड़ा करना शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग पर पीर के सामने आए दिन वाहन गिर जाने से हादसे हो रहे थे। हादसों को रोकने के लिए मार्ग के साइड की पटरी चौड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें