फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह डाटा आधार से लिंक नहीं तो शिक्षकों का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत जिन शिक्षकों का विवरण सिस्टम पर अपलोड तथा आधार से लिंक नहीं होगा, उन्हें दिसंबर में वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

छह नवंबर को बेसिक शिक्षा निदेशक डाक्टर सवेंद्र विक्रम बहादुर ने सभी जनपदों को इस संबंध में आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों का विवरण पर्सनल इंफॉर्मेशन सिस्टम पर अपलोड किया जाए तथा उनका डाटा आधार से लिंक किया जाए। जनपद में करीब 2500 शिक्षक शिक्षिकाएं तैनात है। इसके बाद भी जनपद में कई शिक्षकों का डाटा आधार से लिंक नहीं किया गया है। जिस कारण अगले माह ऐसे सभी शिक्षकों को वेतन रुक जाएगा। हालांकि इसी माह में राज्य परियोजना कार्यालय में सर्व शिक्षा अभियान की बैठक में अफसरों ने बताया था कि इस संबंध में कार्रवाई तकरीबन पूरी हो चुकी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि शासन ने पत्र भेजकर शिक्षकों का डाटा आधार से जोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से जनपद में ज्यादातर शिक्षकों का डाटा आधार से लिंक हो चुका है। जिन शिक्षकों का आधार कार्ड जमा नहीं हुआ है उनका भी इसी माह में हर हाल में डाटा आधार से लिंक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें