फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकपेस्ट प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देश पर जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय टेकपेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में जनपद के 655 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को शहर के कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में तीन दिवसीय टेकपेस्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ डीएम इंद्र विक्रम सिंह, फादर बिजू, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी व वीके गुलाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनसीसी के कैडेटस ने अतिथियों को गार्ड ऑफ आनर दिया। डीएम ने सभी प्रतिभागियों को डॉक्टर कलाम के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए सभी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक वीके गुलाटी ने बताया कि पहले दिन जूनियर और सीनियर की मिलाकर 15 प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें मॉडल, चार्ट, जैव विविधता पर प्रदर्शनी, भाषण, निबंध, वाद विवाद, विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का प्रथम राउंड कराया गया। निर्णायक की भूमिका डाक्टर अजय बाबू, वीके मित्तल, बाल किशोर, डीके पांडेय, सुनील कुमार आदि रहे। प्रतियोगिता में जनपद के 41 स्कूल कॉलेजों के लगभग 655 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संचालन प्रशांत कुमार व राधा निर्वाल ने किया। इस दौरान अमित चिकारा, प्रदीप, अमृत, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें