पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में सभी ग्रामीणों को जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
बाबरी स्थित दुर्गा मंदिर में शिविर का आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। सभी योग साधकों ने हवन में वेद मंत्रों के साथ आहुति दी। योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ग्रामीणों को कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, वक्रासन, चक्रासन, भुजंगासन और योगिंग जोगिंग के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। बताया कि अगला योग शिविर जूनियर हाईस्कूल भंदौड़ा में लगाया जाएगा। मौके पर शेर सिंह, सुधीर, धीर सिंह, गौरव, अनुराग, रामदेव, गोपाल, प्रवीण आदि मौजूद रहे।