फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब दीन दुखियो की सेवा करें- संजय खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रोटरी क्लब क्लब शामली के नवनिर्वाचित रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दीपक जैन का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रोटरी इंटरनेशनल प्रतिनिधि रोटेरियन संजय खन्ना ने कहा कि दीन दुखियों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में रोटरी क्लब क्लब के तत्वावधान में क्लब के नवनिर्वाचित रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दीपक जैन का अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल प्रतिनिधि रोटेरियन संजय खन्ना ने कहा कि रोटेरियन दीपक जैन का रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चुना जाना शामली ही नहीं, रोटरी इंटरनेशनल का सम्मान हैं। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर मेरठ से पीडीजी योगेश मोहन , एम एस जैन मुरादाबाद से ललित मोहन, राजेश्वर बंसल, अजय संगल ने विचार रखे । रोटरी क्लब के अध्यक्ष राज कुमार गर्ग सचिव गुरमुख जी रोड अजय गुप्ता डॉ अमित मोहन राजीव जैन नितिन सत्यप्रकाश प्रमोद ऐरन नरेंद्र अग्रवाल विकास चौधरी आदि रहे। आयोजन में मुजफ्फरनगर मेरठ मुरादाबाद धामपुर गजरौला सिवारा हसनपुर शामली आदि के 75 रोटरी क्लबों ने भाग लिया। बाहर से आने वाले सभी रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों शामली की विभिन्न संस्थाओं ने रोटेरियन दीपक जैन जी का माल्यार्पण कर स्वागत करके उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें