शामली। पतंजलि योग हरिद्वार के तत्वावधान में हिरनवाड़ा गांव में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर आरोग्य हवन के साथ संपन्न हो गया। गांव के लोगों ने हवन में आहुति दी। योगाचार्य नरेंद्र सिंह ने दंड बैठक का अभ्यास कराया। युवा भारत के जिला प्रभारी मनोज गोस्वामी ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, मस्तिका, कपाल भांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में ग्राम प्रधान आदित्य, अक्षय, सुभाष, दीपक, अनिल, नंदू, अलका, कमलेश, शिवकुमार मौजूद रहे। योगाचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि योग शिविर सोमवार से दुर्गा मंदिर बाबरी में शुरू किया जाएगा।