फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम और दशहरा को लेकर जिले में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिले में मुहर्रम का जुलूस और दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। संवेदनशीलता को लेकर जिले की फोर्स को अलर्ट किया गया है। शामली, कैराना और कांधला में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
शनिवार को दशहरा और मुहर्रम भी है। कांधला, जलालाबाद सहित चार-पांच जगह जिले में मुहर्रम का जुलूस निकाला जाता है। इसके अलावा दशहरा पर्व होने के कारण जिले में कैराना, कांधला, थानाभवन, शामली, झिंझाना सहित कई जगह रावण, मेघनाद और कुंभकरण का दहन किया जाएगा। दोनों पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इसके लिए एसपी द्वारा जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसी के मद्देनजर पहले मुहर्रम के जुलूस को निकलवाया जाएगा और शाम के समय रावण दहन के दौरान सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गढ़ीपुख्ता तथा झिंझाना थाने की पुलिस को भी शामली, कैराना और कांधला में लगाया गया है। इसके साथ ही कंपनी पीएसी तथा रिजर्व पुलिस लाइन से भी फोर्स तैनात की गई है। चार सौ से अधिक होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। अतिरिक्त फोर्स भी लगाया गया है, शामली, कांधला और कैराना में होने वाली रामलीला पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है
जगदीश शर्मा
एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें