फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंछ में आग लगने पर हनुमानजी ने फूंक दी लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा में श्रीराम लीला कमेटी मंडप पंचवटी की ओर से चल रहे रामलीला महोत्सव में लंका दहन की लीला का सुंदर मंचन किया गया।
बृहस्पतिवार रात श्रीराम की आरती के पश्चात लीला आरंभ की गई। इस दौरान वानर दल द्वारा सीता माता की खोज की गई। हनुमान समुंदर लांघ कर लंका पहुंच जाते हैं। अशोक वाटिका में रावण और सीता का संवाद होता है। हनुमान अशोक वाटिका में पहुंचकर सीता को राम की मुद्रिका देते हैं और शीघ्र ही रावण के बंधन से मुक्त कराने का आश्वासन देते हैं। इसके बाद अशोक वाटिका को तहस नहस करने पर राक्षसों सहित रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध करते हैं। मेघनाद हनुमान को बंधक बनाकर दरबार ले जाता है। रावण ने हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। इसके बाद हनुमान पूरी लंका में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें