समाधान दिवस में आईं सात शिकायत
थानाभवन। थाना प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आई, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडिशनल एसपी जगदीश शर्मा ने समस्याओं में चकरोड पर कब्जे, भूमि विवाद संबंधित शिकायतों पर दो शिकायतों पर अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायतों को भी जल्द ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, कानूनगो सुदेशपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।