फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान के आदेश पर कस्बे में भाजपा नेता तरुण अग्रवाल और नरेश सैनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता पूर्वी यमुना बड़ी नहर पर भारी संख्या में एकत्रित हुए। भाजपा नेता तरुण अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से तिरंगे को हाथ में लेकर नगर के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण किया। भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम संपूर्ण होने पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीर शहीदों को याद किया गया। मौके पर नरेश सैनी, तरुण, सतबीर, मांगेराम ,नीरज मलिक, संजय, भीम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कांधला। खंड विकास कांधला के गांव डांगरोल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आक्सीजन की कमी से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मरने वाले बच्चों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मरने वाले बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक मनोज कुमार ने इस घटना को बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शोकसभा में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उजाला शर्मा, एनपीआरसी योगेश कुमार, सुशील कुमार, गीता, कांता आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें