ट्रांसफार्मर से टकराकर स्कार्पियो पलटी
कैराना।
पानीपत रोड पर तितरवाडा चुंगी के पास अनियंत्रित स्कार्पियो विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराकर पलट गई। स्कार्पियो सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार सुबह चार बजे मेरठ निवासी रामकरण शर्मा अपनी पत्नी के साथ स्कार्पियो से पानीपत की ओर से कैराना की तरफ आ रहा था। तितरवाड़ा चुंगी के पास स्कार्पियो चला रहे रामकरण को नींद की झपकी लगी, जिस कारण सड़क किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की बाउंड्री से टकराने के बाद स्कार्पियो सड़क पर पलट गई। रामकरण और उसकी पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया तथा क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को कोतवाली ले आए। घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में बाइक सवार घायल
कैराना। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार ट्रांसफार्मर के फाउंडेशन से टकराकर घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
मंगलवार सुबह गांव अंबेहटा निवासी मुर्तजा बाइक से कांधला से होते हुए कैराना आ रहा था। जैसे ही वह कांधला रोड पर मीट फैैैक्ट्री के निकट पहुंचा, तो अचानक गली से साइकिल सवार युवक आ गया। उसे बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने पर मुर्तजा की बाइक सड़क किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकरा गई। हादसे में मुर्तजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।