फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों ने आवास बनाकर दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम शिव बहादुर सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को एडीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्ताण किया। इस मौके पर 70 शिकायतें प्राप्त हुईं।
ग्राम कुरमाली निवासी बिजेंद्र ने बताया कि ग्राम समाज की 100 बीघा भूमि चकरोड और तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जा है। उन्होंने अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इसके अलावा बबीता, कमलेश, सलोनी, इंदु, गीता, संतरेश, शकुतंला, चमेली, रचना, अंजू, मीनाक्षी, रेखा, लक्ष्मी, अनीता, सुदेश, सरला, रेणु, प्रर्मिला, धर्मवीर आदि ने एडीएम को शिकायत भेजकर अवगत कराया कि वह गरीब महिलाएं हैं, उनके पास आवास नहीं है। खाली पड़ी भूमि कांशीराम शहरी आवास योजना में आवास निर्माण हेतु दर्ज है। आवंटित भूमि में आवास बनाकर दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कैराना तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 30 शिकायतों में से केवल दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। रामड़ा की सीनो ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इसके अलावा मौहम्मदपुर राई निवासी जुम्मो व हुसैन ने गांव के राशन डीलर पर काला बाजारी की आरोप लगाया। कैराना निवासी राशिद ने टूटी पुलिया की मरम्मत कराये जाने की मांग की। सहपत निवासी कान्ति ने गांव में कुरडी हटवाने व सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग की। संजय निवासी तीतरवाड़ा ने 10 रुपये के सिक्के दुकानदारों द्वारा लेने से इंकार किए जाने की शिकायत की। गाजी अब्बास निवासी गंगेरू ने चक रोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस अवसर पर तहसीलदार अभय राज पांडे एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें