फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और योगी के नाम से लाया कांवड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शिवभक्तों की कांवड़ के रूप में भी निराले हैं। कोई अपनी कांवड़ को बच्चों के खिलौनों से सजाकर लाया तो कोई भगवान भोलेनाथ की तस्वीरों से। वहीं, एक श्रद्धालु ऐसा भी रहा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों से कांवड़ को सजाकर लाया। उसकी कांवड़ देखने वालों में उत्सुकता रही।
गांव बधेव कन्नूखेड़ा निवासी सेठपाल हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शामली तक कांवड़ लाया। उसकी कांवड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों से सजी हुई थी। साथ ही तिरंगा झंडा भी लगा रखा था। सेठपाल के साथ आए कांवड़िया हर हर महादेव के साथ ही हर हर मोदी, घर घर मोदी और भारत माता की जय का नारा लगाते चल रहे थे। सेठपाल का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। देश दुनिया में भारत की ताकत बढ़ रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश की भलाई के कार्य कर रहे हैं, इसी के चलते वह दोनों नेताओं के तस्वीरों से सजाकर कांवड़ लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की वेशभूषा में भी टीशर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का काफी क्रेज रहा। वहीं, तिरंगा झंडा साथ लेकर चल रहे कांवड़ियों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा भी खूब देखने को मिला। अधिकांश डाक कांवडिया अपने साथ तिरंगा झंडा लेकर चल रहे हैं। इतना ही नहीं डाक कांवड़ियों के वाहनों पर डीजे से भगवान भोलेनाथ के भजनों के साथ ही मां तुझे सलाम, वंदेमातरम और जलवा तेरा जलवा जैसे देशभक्ति वाले गाने भी रिमिक्स म्यूजिक में खूब चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें