फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता 11 जुलाई को विधानसभा को घेराव करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल किसान मोर्चा के प. उप्र के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि 11 जुलाई को जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्त्ता विधानसभा भवन लखनऊ में घेराव करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को शामली में रालोद कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं की बैठक के दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा का 100 दिन कार्य काल पूरी तरह विफल रहा है। वह किसानों का 14 दिन में बकाया गन्ना भुगतान कराने में विफल रही। आज किसान आत्महत्या कर रहा है। चीनी मिलों द्वारा किसानो का बकाया गन्ना भुगतान नही किया जारहा है। उन्होंने रालोद किसान मोर्चा का अध्यक्ष पद योगेश चौधरी भभीसा को मनोनीत किए जाने की घोषणा की। कार्यकर्त्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, योगेंद्र चेयरमैन, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, डॉ. मुबारक अली, कृष्णपाल पुरमाफी, चौधरी विजय सिंह, अजय कुमार प्रवक्ता किसान मोर्चा, देशवीर, सोमपाल सिंह, सोहनपाल सिंह, बिजेंद्र राणा, सत्यवीर राठी, देवपाल राणा आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें