फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल हो चुका लुहारी-कादरगढ़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारी-कादरगढ़ मार्ग बना मुसीबत
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। कादरगढ़-लुहारी मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। मार्ग की हालत इतनी बुरी है कि इस पर लोगों का चलना भी दूभर है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद के ग्राम हसनपुर लुहारी से कादरगढ़ मार्ग बेहद खराब है। राधास्वामी सत्संग भवन से लुहारी बाईपास होते हुए कादरगढ़ तक मात्र दो कलोमीटर लंबा यह मार्ग वाहन से तो क्या पैदल चलने लायक भी नहीं रह गया है। क्षेत्र के ग्रामीण पिछले दस वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग करते चले आ रहे है, लेकिन आज तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने का निर्देश दिया था, लेकिन इस मार्ग के गड्ढे अब तक नहीं भरे गए हैं। वहीं, क्षेत्रीय भाजपा विधायक एवं गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने इस मार्ग के शीघ्र निर्माण का वादा जनता से किया है, लेकिन मामूली बारिश ने इस मार्ग की हालत ओर खराब कर दी। जिस पर ग्रामीणों का चलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि राज्यमंत्री ने सरकार बनने के बाद हसनपुर लुहारी आगमन पर 15 दिन में उक्त मार्ग पर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ माह बीत चुका है और कार्य अभी भी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें