फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक बीमा योजना में लापरवाही पर भडके डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषक बीमा योजना में लापरवाही पर भड़के डीएम
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना का सही तरह से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। बीमा कंपनी के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं तथा आवेदनों को निरस्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। योजना का लाभ पात्रों पहुंचाने में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी तक दी।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पूर्व में हुई बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि बीमा कंपनी ने बीमा क्लेम के 10 आवेदन निरस्त कर दिए हैं, जिनमें कोई पुख्ता साक्ष्य भी नहीं जुटाया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बीमा कंपनी के अधिकारियों से कहा कि बगैर किसी ठोस साक्ष्य के क्लेम निरस्त क्यों कर दिए, इस तरह की गलती करने से पीड़ित किसानों तक योजना का लाभ नहीं पहुंचेगा। इस पर बीमा कंपनी के अधिकारी ने गलती स्वीकारते हुए सुधार करने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत कृषक की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतक आश्रित को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। पूर्ण स्थायी अपंगता पर भी पांच लाख रुपये बीमा कंपनी देगी। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना के संबंधित जितने भी आवेदन आए हैं, उनका 15 दिन के भीतर निस्तारण किया जाए।
इसके अलावा जिले के तीनों उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह लेखपाल के माध्यम से गांवों में जाकर सूची बनवाएं कि कितने किसानों की आकस्मिक मृत्यु हुई है तथा वह सर्वहित किसान बीमा योजना के अंतर्गत उनके परिवार पात्र हैं। ऐसे सभी पात्रों का सर्वे कराकर बीमा कंपनी को अवगत कराएं, ताकि मृतक आश्रितों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी, एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, डीके निगम, प्रमोद कुमार और भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें