जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के अखाड़ा अशरफ अली व्यायामशाला के पहलवान अल्तमस ने नेपाल में हुई फ्री स्टाइल कुश्ती में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। मेडल जीतकर लौटने पर उनका स्वागत किया गया।
पहलवान अशरफ अली व्यायामशाला जलालाबाद के पहलवान अल्तमस बचपन से ही अखाड़े में अभ्यास करते हैं। पिछले दिनों नेपाल के काठमांडू शहर में 6 से 10 जून तक आयोजित पांच दिवसीय फ्री स्टाइल इंडो नेपाल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अल्तमस ने हिस्सा लिया। अखाड़े के उस्ताद अशरफ अली ने बताया कि 84 किलो भारवर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर अल्तमस ने देश का नाम रोशन किया है। पहलवान अल्तमस खान बुधवार को अखाड़े में पहुंचा, तो उसका स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि साजिद मलिक, पहलवान अशरफ अली, शरीफ पहलवान, आसिफ अली, सौरभ, जावेद, अहसान, अमन आदि मौजूद रहे।