फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई विद्युत लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पंजीठ बिजलीघर से बाईपास बस्ती को जोड़ने के लिए डाली जा रही नई विद्युत लाइन का विरोध करते हुए पंजीठ के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बाद में जेई ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पानीपत रोड पर पंजीठ बिजली घर से पंजीठ सहित छह गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। पिछले कई दिनों से बाईपास की बस्तियों को बिजली घर से जोड़ने के लिए ठेकेदार द्वारा नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा था। इसके विरोध में रविवार को पंजीठ के दर्जनों ग्रामीण बिजली घर पर पहुंचे तथा नई लाइन का विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली घर से छह गांवों को सप्लाई दी जा रही है, जिसके चलते बिजलीघर की मशीनें पहले ही ओवरलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई लाइन बिछने से अन्य बस्तियों का लोड इन्हीं मशीनों पर आ जाएगा। जिस कारण विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था और खराब हो जाएगी। जेई संदीप कुमार व ठेकेदार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया। साथ ही नई लाइन बिछाने का कार्य रोक दिया गया। इस अवसर पर ताराचंद सैनी, पहल सिंह सैनी, वाजिद हसन, समरयाब, कासिम, राम कुमार, मदन सैनी, सुशील सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें