फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कैराना कोर्ट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री ने कैराना कचहरी पहुंचकर न्यायालय परिसरों को निरीक्षण किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री कैराना पहुंचे। न्यायमूर्ति ने सबसे पहले नवनिर्मित कोर्ट भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एडीजे कोर्ट भवन तथा न्यायिक वाटिका का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट तथा बार भवन का निरीक्षण किया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री की कैराना कोर्ट से पुरानी यादें जुड़ी हैं। वह 1996 से 1998 तक कैराना में एसीजेएम व सिविल जज सीनियर डिविजन के पद पर आसीन रहे हैं। मौके पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राशिद अली चौहान, सरवेज जंग, शगुन मित्तल, आलोक, मनोज गर्ग, सुशील, अमरीश, आशीष, रवि वालिया, संजय शर्मा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें