फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने 3.13 लाख की बकाया वसूली की

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। भट्ठा संचालकों द्वारा खनन की रायल्टी जमा नहीं करने और किसान द्वारा बैंक से लिए गए ऋण को नहीं चुकाने पर ऊन तहसीलदार चंद्रकांता ने टीम के साथ भट्ठा संचालकों से रिकवरी कर किसान से ऋण वसूल किया।
विज्ञापन

ऊन तहसीलदार चंद्रकांता ने बताया कि थानाभवन मार्ग पर गांव पिंडोरा में शिव ब्रिक्स फिल्ड ईंट भट्ठे पर खनन रायल्टी के शुल्क को वसूल करने के लिए टीम के साथ भट्ठे पर पहुंची और भट्ठा संचालक से खनन रायल्टी के 50 हजार रुपये वसूले। इसके बाद पिंडोरा निवासी किसान जगमेर के यहां टीम पहुंची। बैंक का ऋण जमा नहीं होने पर किसान की आरसी जारी की गई थी। तहसीलदार ने किसान से ऋण के एक लाख 63 हजार रुपये वसूल किए। गंगारामपुर खेड़की में जय माता ब्रिक्स से मिट्टी खनन रायल्टी के बकाया एक लाख रुपये वसूल किए। तहसीलदार चंद्रकांता ने बताया बकायेदार किसान और दो ईंट भट्ठों से तीन लाख 13 हजार रुपये वसूले गए है। टीम में संग्रह अमीन बलराज सिंह, नरेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें