ऊन। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लेखपालों एवं कानूनगो प्रदूषण विभाग की टीम के साथ ईंट भट्ठों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक पूरे न मिलने पर क्षेत्र के नौ ईंट भट्ठों को बंद कराया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि मानक पूरे होने तक वे भट्ठे न चलाए। इस संबंध में भट्ठा संचालकों से शपथ पत्र भी लिए गए। टीम में सहायक प्रदूषण विभाग के आरएन सिंह, कानूनगो राहुल, लेखपाल सुशील और मुजजकिर आदि शामिल रहे।