शामली। ‘आओ जाने क्या सीखा’ परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बीएसए गीता वर्मा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण करने हेतु फरवरी, 2019 में जनपद स्तर पर कक्षा 03 से 08 तक छात्र-छात्राओं के मध्य ‘आओ जाने क्या सीखा’ नामक एक परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में उत्तीर्ण एवं कक्षावार उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 10-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का लक्ष्य दिया गया था। इस मौके पर परीक्षा में उत्तीर्ण एवं कक्षावार उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 10-10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कलक्ट्रेट में बुलाया गया है। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश वालिया, खंड शिक्षा अधिकारी कांधला बिजेंद्र बालियान, जिला समन्वयक सुधीर कुमार, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, सचिन चौहान आदि उपस्थित रहे।