फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा दिन गांठे बांधना,सीटी के संकेत, तंबू निर्माण का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैडेटों ने एनसीसी बी प्रमाणपत्र की परीक्षा दी
विज्ञापन

शामली। सत्यनारायण इंटर कालेज में 85 वीं यूपी बटालियन शामली के तत्वावधान में एनसीसी बी प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा 35 वीं बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आशीष पंडोत्रा, 38 बटालियन हापुड़ के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण दास के निर्देशन में संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 370 कैडेटों में से 357 कैडेट शामिल हुए। 13 कैडेट अनुपस्थित रहे।
इसके बाद में ड्रिल, वेपन टेस्ट, फील्ड क्राफ्ट, कम्युनिकेशन टेस्ट मैप रीडिंग आदि की परीक्षा ली गई। इस मौके पर सूबेदार मेजर सुदेश कुमार, कैप्टन केपी सिंह, सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार पुखराज, देवेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, विपिन कुमार, हवलदार मेजर विजय कुमार, हवलदार संदीप राणा, वजीर चंद, बलकार सिंह, संजीव कुमार, योगेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया
शामली। सत्यनारायण इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड के जिला ट्रेनिंग काउंसलर सुरेश कुमार ने छात्र छात्राओं को गांठे बांधना, सीटी के संकेत, तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करके छात्र-छात्राएं देशसेवा में अपना विशेष योगदान दे सकते हैं। स्काउट गाइड के प्रमाणपत्र भविष्य में नौकरी प्राप्त करने में सहायक होते हैं। इस मौके पर शिक्षक घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, नीरज शर्मा, अनुज कुमार, ज्योति, नीतू अग्रवाल अमित ऐरन, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें