शामली। शहर के रामसागर मोहल्ले में स्थित शिवमंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा समिति का 48वां मासिक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। पंडित सत्यनारायणी ने यजमान नरेंद्र स्वरूप बिदंल पत्नी शकुंतला, राजकुमार तायल पत्नी नीरज को पूजा अर्चना कराई। विधि विधान से कन्या पूजन के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार बंसल ने बताया कि समिति की ओर से 19 मार्च को दोपहर 12 बजे हनुमान धाम से श्रद्धालुओं की बस मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए रवाना होगी। मौके पर उमेश गर्ग, राकेश गोयल, सुनीत गर्ग, संदीप संगल, महेश गर्ग, प्रवीण बंसल, सुषमा तायल, नीतू बंसल, पंकज गर्ग, नितिन, गिरधारी लाल नारंग, रविंद्र, दिनेश, नीरज आदि मौजूद रहे।