फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

420 परीक्षक करेंगे 1.93 लाख उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से शुरू होगा। जिले में लगभग एक लाख 93 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होगा। मूल्यांकन कार्य को पूरा कराने के लिए 420 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड ने 15 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा दो मार्च को संपन्न हो चुकी है। अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से शुरू हो रहा है। गैर जनपद के जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं मूूल्यांकन केंद्र पर पहुंच गई है। जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के लिए आरके इंटर कालेज शामली को केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शामली में गैर जनपदों से हाईस्कूल की लगभग एक लाख 38 हजार उत्तर पुस्तिकाएं और इंटर की लगभग 55 हजार उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए लगभग 250 परीक्षक और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 170 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन कार्य 15 दिन में यानी 23 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कराया जाएगा। मूल्यांकन से पहले आठ मार्च को मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की बैठक लेकर बोर्ड के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष सचिव ने मूल्यांकन संबंधी दिए दिशा-निर्देश
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के विशेष सचिव ने पूर्वाह्न 11 बजे से एक बजे तक वीडियो कांफ्रेंस कर मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। डीआईओएस अनुराधा शर्मा के मुताबिक विशेष सचिव ने मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने कहा मूल्यांकन कार्य बड़ी सावधानी से किया जाए और इसमें कोई जल्दबाजी न करें और उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि निर्धारित समय में यह कार्य पूरा हो सके। एक परीक्षक को एक दिन में इंटर की 50 उत्तर पुस्तिकाएं और हाईस्कूल की 45 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए देने के निर्देश दिए। इसके अलावा विशेष सचिव ने शिक्षा संबंधी अन्य मुद्दों पेंशन आदि पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें