विजेताओं को सम्मानित किया
शामली। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की ओर से विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्कूल बैग, ट्राफी, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को राक गोल्ड स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की ओर से विज्ञान महोत्सव 2019 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के लायन क्लब के अध्यक्ष अशोक मित्तल, विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल मौजूद रहे। माडल में राक गोल्ड एकेडमी की रिद्धिमा जिंदल प्रथम, ब्रह्मज्योति स्कूल की रविता द्वितीय, सर्वोदय स्कूल के सत्यम तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रॉकगोल्ड स्कूल स्वाति मित्तल प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की दीपिका द्वितीय, रॉक गोल्ड के वंश शर्मा तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में सर्वोदय कान्वेंट स्कूल की अंजली प्रथम, हर्षित भारद्वाज द्वितीय, प्रगति सीनियर सेकेंडरी का दानिश तृतीय वाद विवाद प्रतियोगिता में रॉकगोल्ड की दिव्या गुप्ता प्रथम, प्रगति कांधला के अनंत जैन कालेज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ब्रह्म ज्योति स्कूल की नीशू तृतीय, पोस्टर प्रदर्शनी में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशांत मलिक प्रथम, प्रगति कांधला की नगमा द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर कालेज कैराना की कोमल तृतीय, चार्ट मैकिंग में सर्वोदय के विशाल देशवाल प्रथम, अर्पित द्वितीय, प्रगति की चाहत जोशी तृतीय स्थान पर रहने वालों को स्कूल बैग, ट्राफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेडिकल कैंप का समापन किया गया। इस मौके पर डाक्टर एमएल गुप्ता, डाक्टर कृष्णगोपाल , मयंक जैन, मनोज शर्मा, डाक्टर हरिओम पाठक, प्रतीक गर्ग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य दीप्ति जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।