फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन तहसील में उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। ऊन तहसील के उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश स्टांप पंजीकरण अनुभाग को पत्र लिखकर ऊन तहसील में उप निबंधक कार्यालय में एक उप निबंधक और दो लिपिकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने तीन जनवरी को ऊन तहसील में उप निबंधक कार्यालय की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए सात जनवरी को जिले के सहायक महानिरीक्षक शामली पुनीत कुमार ने उत्तर प्रदेश स्टांप पजीकरण अनुभाग लखनऊ के प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार व महानिरीक्षक निबंधन प्रयाग राज को पत्र भेजकर उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने के लिए एक उप निबंधक, दो लिपिक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है। बताया कि उप निबंधक कार्यालय शामली में चार पदों में एक पद रिक्त है। कैराना उपनिबंधक कार्यालय में तीन पदों में से दो पद खाली चल रहे है। उप निबंधक कार्यालय कैराना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अक्तूबर 2018 में सेवानिवृत्त हो चुकी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अभाव में कार्यालय में साफ सफाई व पत्रावली रखरखाव कार्य प्रभावित हो रहा है। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें