फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने योजना की समीक्षा, दिव्यांग पेंशन सर्वेक्षण की स्थिति सही न पाए जाने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों के लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए । निस्तारण में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। समय से कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो संबधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजना वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन-दिव्यांग पेंशन कार्यों शहरी व ग्रामीण कुल लाभार्थियों के लक्ष्य, पूर्ति और लंबित की समीक्षा की। दिव्यांग पेंशन सर्वेक्षण की स्थिति सही नहीं होने पर फटकार लगाई। अधिकारियों द्वारा लंबित आवेदन की जांच कर पात्रों को लाभ दिया जाए। कहा कि लंबित आवेदन की जांच कर जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभार्थियों का जल्द से जल्द लाभ पहुंचाया जाए। समय से कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीएम प्रशांत भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें