फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों को साफ्ट लोन मंजूरी का है इंतजार ---------

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों को साफ्ट लोन मंजूरी का है इंतजार
विज्ञापन

शामली। जिले की चीनी मिलों को साफ्ट लोन अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि दिसंबर माह में किसानों का समय पर चीनी मिलें भुगतान कैसे कर पाएंगी। चीनी मिलों को साफ्ट लोन की मंजूरी और धनराशि बैंक से मिलने का इंतजार है।
शासन ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान अदा करने के लिए चीनी मिलों को साफ्ट लोन की सुविधाएं प्रदान की है। 31 अक्तूबर तक चीनी मिलों को बैंकों में बकाया गन्ना भुगतान के संबंध में कागजात जमा करने का समय दिया गया था। 30 नवंबर तक चीनी मिलों को साफ्ट लोन के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद किसानों का बकाया भुगतान करने का समय दिया गया था। अभी तक चीनी मिलों के आवेदन पर साफ्ट लोन की स्वीकृति बैंकों की ओर से नहीं हो पाई है। चीनी मिलों की ओर से साफ्ट लोन के लिए सभी औपचारिकता पूरी कर दी गई है। बैंकों की ओर से बैठक होने में अभी पांच-छह दिन बताए जा रहे हैं। जिले की शामली चीनी मिल ने डीसीबी गाजियाबाद से 130 करोड़ 57 लाख 32 हजार रुपये और ऊन मिल ने यूनियन बैंक से 93 करोड़, 58 लाख छह हजार रुपये का ऋण के लिए आवेदन किए हैं। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल के जीएम केन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि शामली चीनी की ओर से 130 करोड़ 57 लाख 32 हजार रुपये साफ्ट लोन के लिए संबधित बैंक की सभी औपचारिकता पूरी कर दी गई है। बैंक की ओर से टीम मौके पर साइट रिपोर्ट बनाकर ले गई है, किंतुुुु अभी तक बैंकों की ओर से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। राणा समूह की ऊन चीनी मिल के जीएम केन अनिल अहलावत ने बताया कि चीनी मिल ने यूनियन बैंक आफ इंडिया से कर्ज की मांग की गई है। यूनियन बैंक आफ इंडिया बोर्ड की बैठक में पत्रावली गई है। बैंक के अफसरान मिल का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। बैंक की ओर से यह कहा जा रहा है कि दो दिसंबर तक बोर्ड की बैठक हो जाएगी। इसके बाद ही बैंकों से धनराशि प्राप्त होने के बाद किसानों को भुगतान किया जाएगा। बजाज समूह की थानाभवन मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह ने बताया कि साफ्ट लोन के लिए बजाज समूह की मिलों की ओर से लखनऊ कार्यालय से आवेदन किया गया है। उन्हें यह जानकारी नही कि कितनी धनराशि के साफ्ट लोन मांगा गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह तक ज्यादातर किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल की आठ चीनी मिलों ने साफ्ट लोन के लिए नहीं किए आवेदन
शामली। सहारनपुर मंडल की कुल 17 चीनी मिलों में नौ चीनी मिलों ने साफ्ट लोन के लिए आवेदन किया है, जिनमें देवबंद, गागलहेड़ी, शेरमऊ, खतौली, मंसूरपुर, टिकौला, खाइखेडी, शामली, ऊन चीनी मिल शामिल हैं, जबकि जिले की बजाज समूूह की थानाभवन चीनी मिल समेत सहारनपुर मंडल की आठ चीनी मिलों ने राज्य सरकार की ऋण योजना के तहत साफ्ट लोन के लिए आवेदन नहीं किए हैं। साफ्ट लोन के आवेदन न करने वाली चीनी मिलों में बजाज समूूह की थानाभवन, भैंसाना चीनी मिल, मोरना, रोहाना ,तितावी, नानौता, गागलहेडी, सरसावा चीनी मिलें शामिल हैं।
वर्ष 2017-18 का बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति
चीनी मिलें अवशेष भुगतान
1- शामली- 134 करोड़ रुपये
2- ऊन - 101 करोड़ रुपये
3- थानाभवन- 63 करोड़ रुपये
कुल बकाया भुगतान - 299 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें