फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, मावा, मिठाई, नमकीन के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। दिवाली पर मिलावटी मिठाइयों की धरपकड़ को प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में ताबड़तोड़ छापामारी की। दिल्ली, पानीपत और शहर में सप्लाई करने जा रहे वाहनों से मावा, पनीर और दूध के नमूने लिए। दुकानों से सोनपापड़ी के सैंपल भी भरे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि टीम ने शनिवार तड़के ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। शहर के शिव चौक पर दूध और उससे बने उत्पाद सप्लाई करने वाली एक गाड़ी से दही, टोंड और डबल टोंड मिल्क के तीन नमूने लिए। कांधला क्षेत्र से बड़ी संख्या में मावा और पनीर सप्लाई कर पानीपत भेजने की सूचना पर टीम ने कांधला थाने के पास एक वाहन से मावे और पनीर के दो नमूने भरे। ये सामान गंगेरू निवासी एक कारोबारी के थे। इसके बाद टीम ने शहर के शिव मूर्ति चौक से नमकीन की आपूर्ति कर रही एक गाड़ी से नमकीन का नमूना भर लिया। ये नमकीन दिल्ली से लाकर शहर के दुकानदारों के यहां सप्लाई हो रही थी। उधर, एसडीएम ऊन के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने झिंझाना में भी छापामारी की। यहां से टीम ने सोनपापड़ी का नमूना लिया। टीम अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्ट कट से निकाले वाहन
जिले के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी मात्रा में दिल्ली और पानीपत के लिए मावा, पनीर आदि दूध से बने उत्पाद वाहनों से जाते हैं। छापामारी की भनक लगते ही कई वाहन चालक दूसरे मार्गों से निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें