झिंझाना। मोहल्ला माजरा स्थित समाज के अध्यक्ष सुरेश कश्यप के आवास पर बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा कि अन्य जातियों को सरकार द्वारा पिछड़ी, अनुसूचित जातियों में शामिल कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कश्यप समाज की उपेक्षा हो रही है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। समाज लंबे समय से उन्हें अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब समाज ने अपने हक के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। इस कड़ी में समाज की ओर से 11 नवंबर को उन तहसील में समाज की ओर से विशाल पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में बत्तीसा खाप के समाज के चौधरी भोपाल कश्यप भैंसवाल, मोहर सिंह आमवाली, अमर सिंह चौसाना, वीर सिंह, विनोद, सोनू, संजीव, संदीप, रामपाल, धर्मबीर कश्यप, सुरेशपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।