फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकालेंगे
विज्ञापन

कांधला।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में ब्लाक स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में एक बाइक रैली निकाल कर कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में कस्बे के नगर शिक्षा अधिकारी कांधला पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ, यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, आदि संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री ब्लाक के अध्यापक, अध्यापिकाओं सहित उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली मंच के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए प्रस्तावित हड़ताल की रूप रेखा को तैयार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अक्तूबर को बाइक रैली निकालकर जनपद के समस्त कार्यालयों पर पहुंचकर कर्मचारियों को 25, 26 व 27 अक्तूबर को सभी कार्यालयों और विद्यालयों की पूर्ण तालाबंदी कर जिलाधिकारी कार्यालय पर हड़ताल की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 अक्तूबर को जिलाधिकारी शामली इंद्र विक्रम सिंह को प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में सचिन कुमार, आनंदपाल, मनोज विश्नोई, डाक्टर धमेंद्र कुमार साजिद अली, ब्रिजेश शर्मा, पंकज कुमार, अरूण ,धामा, अजय मलिक, कुलबीर सिंह, नवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें