आधुनिक बस स्टेशन की भूमि का दिया आश्वासन
शामली। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शामली डिपो में शीघ्र कार्यशाला व नए आधुनिक बस स्टेेशन के भूमि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शामली में यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
शनिवार को स्वच्छता ही सेवा 2018 अभियान के तहत भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शामली रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। विधायक का एआएम मनोज वाजपेयी द्वारा फूलों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र प्रदान करके स्वागत किया। विधायक ने स्वच्छता अभियान के तहत चालको-परिचालकों को बस की सफाई के लिए कूचे प्रदान किए। अपनी बस की दैनिक सफाई किए जाने का संकल्प दिया गया। उन्होंने बस स्टेशन परिसर में फर्श की हालत देखते हुए उसे नगर पालिका परिषद शामली से ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया। भाजपा विधायक ने शामली बस डिपो कार्यशाला का निर्माण कराए जाने व नए आधुनिक बस स्टेशन के लिए शामली में भूमि दिलाए जाने की मांग की। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिलाए जाने का आश्वासन दिया। विधायक का स्वागत करने वालों में शामली बस स्टेशन प्रभारी राजेंद्र चौहान, योगेंद्र कुमार, आजाद सिंह, नरेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, अंकित कंसल, वाहन स्वामी अमरीक सिंह शामिल रहे। विधायक के साथ भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सत्येेद्र तोमर, झिझाना के चेयरमैन नौशाद कुरेशी, आचार्य कंवर पाल सरोहा मौजूद रहे।
संविदा पर 50 चालकों की 25 सितंबर को भर्ती
शामली। शामली रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि 25 सितंबर को छुटमलपुर डिपो में संविदा पर 50 चालकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि चालकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दो साल पुुराना भारी वाहन लाइसेंस, आठवीं पास का प्रमाणपत्र व आधार कार्ड व 160 सेमी लंबाई आवश्यक है।