फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री सुरेश राणा ने किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किया रुद्राभिषेक
विज्ञापन

शामली।
प्रदेश सरकार में गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को शामली में हनुमान धाम पर पहुंचकर प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। साथ ही कांवड़ियों की सेवार्थ लगाए गए शिविर में घूमकर व्यवस्था देखी।
बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने मंदिर हनुमान धाम पर पहुंचे। मंदिर में पुजारी ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी के साथ उन्होंने मंदिर के अन्न क्षेत्र में लगाई गई रोटी बनाने की इलेक्ट्रिक मशीन देखी। मंदिर समिति के प्रधान ने बताया कि यह मशीन एक घंटे में एक हजार रोटियां बनाती है। वहीं, मंदिर परिसर में लगे कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर राज्यमंत्री ने व्यवस्था देखी और सराहना की। इस दौरान अजय संगल, पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, राजन बत्रा, संजय बिडौली, बिजेंद्र गौतम, सूरज, अमित, हरीश धवन, बालकिशन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का करेंगे अभिनंदन
शामली। उत्तर प्रदेश जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का अहम योगदान रहा। इसीलिए 10 अगस्त को भैंसवाल रोड स्थित हरदेवनगर में पुुलिस अधिकारियों का अभिनंदन समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें