फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी - त्रिलोक त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी : त्रिलोक त्यागी
विज्ञापन

शामली। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसान- मजदूर और व्यापारी विरोधी नीतियों पर चल रही हैं, जिस कारण आम जनता तंग हाल है।
विज्ञापन

शनिवार को माजरा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बिजली की दरों के खिलाफ चलाए जा रहे पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम के तहत आगामी 13 अगस्त को जिले के सभी बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि 13 अगस्त को धरना प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटाई जाएगी। पदाधिकारियों को अलग अलग बिजलीघर की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस दौरान रालोद युवा के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान का स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, ओडी त्यागी, मनोज चौधरी, अनवार चौधरी, ऋषिराज राझड़, रंधावा मलिक, देशराज भनेड़ा, बिजेंद्र मलिक, मुकेश सैनी, देवेंद्र तोमर, सोहनपाल कसेरवा, सुरेंद्र, सुनील मलिक, सनोज चौधरी, रविद्र, सर्वेश, मंगल सिंह पंवार, डॉक्टर विक्रांत जावला आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें