फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक पीते ही बेहोश हो गया पूरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। कैराना क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा में शनिवार की रात कोल्डड्रिंक पीने के बाद एक परिवार के आठ सदस्य बेहोश हो गए। सुबह नहीं जागने पर अन्य परिजनों ने घरवालों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है।
विज्ञापन

गांव मन्नामाजरा निवासी इलियास पुत्र इब्राहिम (65) का परिवार रहता है। शनिवार की रात मेहमान आने पर कोल्डड्रिंक मंगवाई गई। सोते समय इलियास, जुल्फान (20) पुत्र इलियास, सोनम (18) पत्नी जुल्फान, सद्दाम (23) पुत्र इलियास, इसराना (20) पत्नी सद्दाम, साहद (4) पुत्र सद्दाम, सारिक (25) पुत्र फीमू निवासी गांव बराला और सुहाना (5) पुत्री जनाब ने कोल्डड्रिंक पी। इनके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने कोल्डड्रिंक नहीं पी। परिजनों के मुताबिक कोल्डड्रिंक पीने के बाद बेहोशी छा गई और चक्कर आने लगे। रात होने के कारण परिजनों ने समझा शायद नींद आ रही होगी और इस ओर ध्यान नहीं दिया। रविवार की सुबह होने पर जब कोई नहीं उठा तो अन्य परिजनों के हाथपांव फूल गए। परिवार के अन्य लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने तुरंत सभी का उपचार शुरू कर दिया। दोपहर तक सभी की हालत ठीक हो गई। उधर, परिजनों ने किसी प्रकार की कानूूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।


बेहोशी की हालत में एक परिवार के आठ लोगों को सरकारी अस्पताल में लाया गया था, जिनको उपचार दिया गया। अब सभी की हालत ठीक है। फूड प्वाइजनिंग का मामला था। -डाक्टर विजेंद्र, चिकित्सक सरकारी अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें