फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वराश्व हिंदू महासंघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडल अध्यक्ष सुभाष गौड़ के निर्देश पर विश्व हिन्दू महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। प्रदेश मंत्री मनोज सैनी के नेतृत्व में सभी ने सात सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं जनता के लिए चलाई गई है उनका लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल पा रहा है। शामली जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1500 लोगों को योजना का लाभ दिया गया। वहीं, जानकारी में आया है कि इनमें कई अपात्रों को शामिल किया गया है। मांग की गई कि कैंप लगवाकर पारदर्शी तरीके से ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलवाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मनोज सैनी, जिलाध्यक्ष पंकज वालिया, नगर अध्यक्ष निशिकांत सिंघल, क्रांतिकारी शालू सैनी, डॉ. सुनील सैनी राजेश चौहान, जुम्मा सैनी, शुभम रंगीला, प्रदीप डाबर, रोहताश सैनी, अविनाश कुमार, संदीप कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें