फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य संसार में आने के बाद अपने को मकसद का भूला- बाबा फुलसंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनुष्य ने अपना मकसद भूल गया : बाबा फुलसंदे
विज्ञापन

शामली। एक तू सच्चा, तेरानाम सच्चा बाबा फुलसंदे ने कहा कि इंसान के दिल में रात दिन शैतान का साया रहता है। सच्चे गुरु ने ईश्वरीय ज्ञान का जो दीया मनुष्य को थमाया है। उस दीये के प्रकाश को प्रज्वलित रखना है। ईश्वरीय ज्ञान की ज्योति के साथ अनगिनत आत्माएं इसप्रकाश के साथ परमेश्वर के महल तक जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को माजरा रोड स्थित विवाह मंडप में देव पुत्र धर्मार्थ सेेवा समिति की ओर से आयोजित सत्संग समारोह में बाबा फुलेसंदे ने कहा कि संसार में आने के बाद जीव संसार में अपने मकसद को भूल गया है, किंतु संत पुरुष नहीं भूलते वे संसार में खोई आत्माओं को पहचान करने में लगे रहते हैं। मिलने पर पवित्र आत्माओं को सफाई करने के बाद परमेश्वर को अर्पित कर देते हैं। बाबा ने अपने अनुयायियों को आह्वान किया कि वह राष्ट्र की सेवा के लिए हर समय समर्पित होकर कार्य करें। राष्ट्र सेवा के लिए सदा तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को थोड़ी देेर के लिए खाली नहीं बैठना है। खाली मनुष्य के मन में अंधेरा होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को आत्मा में प्रकाश को एकत्र करना है। अनंत प्रकाश की साधना से भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। सत्संग के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर चौधरी जगमेर सिह, पप्पू निर्वाल, अजय कुमार, सतेंद्र, विकास कुमार, रणधीर, चौधरी उदय सिंह मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें